Friday, 28 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब Trending

मोटरसाइकिल की टक्कर से दूसरे मोटरसाइकिल चालक की मौत, मामला दर्ज

Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
लालड़ू के निकट गांव टिवाणा के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी टिवाणा के तौर पर बताई है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बहादर सिंह निवासी टिवाणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र गुरजीत सिंह उम्र 32 वर्ष जो 25 नवंबर को सरसीणी के निकट पेट्रोल पंप से तेल लेने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उसी समय गांव की सड़क किनारे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण उसका लड़का गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक गुरमेल सिंह निवासी टिवाणा, थाना लालड़ू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।