Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

मोबाइल दुकान के टूटे ताले, डेढ़ लाख के सामान की चोरी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
डेराबस्सी में चोरों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के सामने चोर ओर भी शातिर नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इलाके में नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाई है, लेकिन चोर अब भी पुलिस के सामने चलकर चोरी की घटना को अंजाम देता है। घटना को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए। बीती रात मुख्य मार्ग स्थित सरना मोबाइल हब नामक दुकान का ताला तोड़ चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए के मोबाइल व लैपटॉप चोरी कर लिए। दुकान मालिक तनुज सरना ने बताया कि दुकान के ताले टूटे होने की सूचना मिलने पर वह सुबह दुकान पहुंचे। अंदर सामान बिखरा हुआ था और 3 ग्राहकों का फिक्स और आईफोन, उसका लैपटॉप और अन्य मोबाइल गायब थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 2 चोर रात करीब ढाई बजे वे चोरी करते नजर आ रहे हैं।
दुकान मालिक तनुज ने बताया कि कैमरों की फुटेज से पता चलता है कि चोर दुकान के बाहर खड़े थे, तभी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी दुकान के बाहर रुकी। गाड़ी से उतरकर पुलिसकर्मी चोरों के पास आता है और उनसे बातचीत भी करता है। इसके बाद उक्त दोनों चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस उनका पीछा करने के बजाय आगे बढ़ जाती है। पुलिस के जाने के बाद उक्त दोनों चोर वापस आए और चोरी करने के बाद फरार हो गए। तनुज ने कहा कि अगर पुलिस थोड़ी भी मुस्तैदी दिखाती तो उसकी दुकान में हो रही चोरी को रोका जा सकता था। तनुज ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बरवाला रोड स्थित आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़ने वाले चोर हैं। चोर दोनों जगह एक जैसे कपड़े और बूट पहने हुए हैं। बात करने पर थानाध्यक्ष सेखों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।