Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

मोहाली जिले में हर माह होती हैं सड़क हादसों में 22 मौतें: अहलूवालिया

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
मोहाली जिले में हर महीने होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन बहुत जरूरी है। आंकड़ों अनुसार सड़क हादसों में हर महीने 22 मौतें होती हैं, जिन्हें यातायात नियमों का पालन कर टाला जा सकता है। उक्त विचार एएसपी ने व्यक्त किए। दर्पण अहलूवालिया ने डेराबस्सी में यातायात पुलिस शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सेमिनार दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के चलने वाले दुपहिया वाहन चालक अपनी मौत को दावत दे रहे हैं। कुछ लोग चालान से बचने के लिए सस्ते हेलमेट का इस्तेमाल कर अपनी कीमती जान जोखिम में डाल देते हैं। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बताया कि जिस तरह चंडीगढ़ में प्रवेश करने से पहले लोग यातायात नियमों का पालन करते हैं, उसी तरह डेराबस्सी में भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने यातायात पुलिस को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने स्कूली बच्चों से कम उम्र में दुपहिया वाहन न चलाने की अपील की और उनके अभिभावकों से छोटे बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई।
उन्होंने कहा कि
सड़क सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करके कई बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार, नशे में गाड़ी चलाने, दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट न पहनने और सीट बेल्ट न लगाने के कारण होती हैं। जिन्हें अपनी सावधानी से काफी हद तक रोका जा सकता है।