Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

युवक द्वारा आत्महत्या मामले में मामा ससुर काबू

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह ने पारस सोनी द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में उसके मामा ससुर राजेश कुमार उर्फ अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश वासी पार्क कालोनी हनुमानगढ़ को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बाकी के आरोपी अभी फरार है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। गौरतलब है कि मृतक पारस सोनी के पिता हरिभक्त पुत्र मोहन लाल के बयानों के आधार पर उसके बेटे को तंग परेशान करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा नं. 89, 10.11.22 भांदस की धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मृतक पारस की पत्नी रेणू पुत्री विजय कुमार, नानीसास लक्ष्मी देवी पत्नी ओमप्रकाश, नानाससुर ओमप्रकाश, साला सुमित, संतोष कुमार व राजेश कुमार उर्फ अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।