Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं
हिमाचल

योगा वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले राहुल को किया सम्मानित

Read in:Hindi

धर्मशाला, (विजयेन्दर शर्मा) उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने बुधवार को धर्मशाला के होटल धौलाधार में योगा में वर्ल्ड रिकार्ड बना चुके नगरोटा के कलेड़ गांव के राहुल को सम्मानित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने वर्तमान सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर दे रही है।
उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ योग को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि बच्चे योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल मैदान निर्मित किए जा रहे हैं ताकि युवा खेलों में बढ़चढ़ कर भाग ले सकें और नशे से भी दूर रहे सकें। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधाएं भी दी जा रही हैं ताकि यह प्रतिभाएं देश भर में हिमाचल का नाम रोशन कर सकें। उल्लेखनीय है कि राहुल कुमार उष्टासन योग में 44 मिनट का वर्ल्ड रिकार्ड बना चुका है विभिन्न प्रतियोगिताओं में देशभर में खिताब जीते हैं इनका नाम योगा वर्ल्ड बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी शामिल है। एशिया एक्सीलेंस आवार्ड के साथ साथ शाने-ए-इंडिया आवार्ड-2022 से भी नवाजा गया है इसके साथ नृत्य कला में भी राहुल ने कई पुरस्कार जीते हैं।