Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

रबी मौसम दौरान नहरों में पानी छोडऩे का कार्य 4 अप्रैल तक

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
रबी मौसम के लिए नहरी प्रोग्राम का ऐलान करते हुए जल संसाधन विभाग, पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि 28 मार्च से 4 अप्रैल 2023 तक सरहिन्द केनाल सिस्टम जैसे कि बिस्त दोआब केनाल, सिधवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, अबोहर ब्रांच और पटियाला फीडर क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।
प्रवक्ता ने नहरी प्रोग्राम के बारे में विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि भाखड़ा मेन लाईन में से निकलने वाली नहरें जोकि ग्रुप‘ए’ में है, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें से निकलती घग्गर ब्रांच और पी.एन.सी. जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।
जल संसाधन विभाग के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सरहिन्द फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जोकि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सरहिन्द फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहे जोकि ग्रुप ‘बी’ में है, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि अपर बारी दोआब केनाल में से निकलती लाहौर ब्रांच और इसके रजबाहों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। मेन ब्रांच लोअर, कसूर ब्रांच, सभराओ ब्रांच और इनके रजबाहों को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।