Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

रविंदरा एनक्लेव फेज-2 में धारा 55ए लगी होने के बावजूद किया जा रहा है अवैध निर्माण

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
बलटाना क्षेत्र के रविंदरा एनक्लेव फेज-2 में चल रहे अवैध निर्माण को रोकना प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है। शिकायत सीएम तक दी गई है लेकिन हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी यहां अवैध निर्माण नहीं रूक रहा। कोर्ट की ओर से धारा- 55ए लगी होने के बाद भी प्रशासन को यहां अवैध निर्माण रूकवाने में एडी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है या यह मान लें कि प्रशासन ने अवैध निर्माण कर रहे व्यक्ति के आगे घुटने टेक दिए हैं। इसी कारण बार -बार अवैध निर्माण रुकवाए जाने पर चंद घंटों बाद दोबारा से काम शुरु हो जाता है। ऐसा नहीं है कि नगर काउंसिल को इसकी जानकारी नहीं है समय-समय पर नगर काउंसिल को वीडियो भेजे जा रहे हैं पर फिर भी काम नहीं रूक पाया। गौरतलब है कि रविंदरा एनक्लेव में एक प्लाट के तीन हिस्से कर बिना नक्शा पास करवाए उस पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। 5 अक्टूबर को शिकायत के बाद ज्वाइंट डायरेक्टर लोकल बाडीज के निर्देशों पर काउंसिल ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण रुकवा दिया था। लेकिन जब टीम वहां जाकर अवैध निर्माण बंद करवाती है उनके जाने के दो घंटे बाद दोबारा से काम शुरू हो जाता है।
नगर काउंसिल की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित:
सच बात यह है कि बिना किसी शह से अवैध निर्माण करना संभव नहीं है। शिकायतकर्ता प्रताप सिंह राणा का आरोप है कि रविंदरा एनक्लेव में भी नगर काउंसिल की मिली भगत से अवैध निर्माण जारी है। जब नगर काउंसिल एक सीढी तुड़वाने के लिए छुट्टी वाले दिन कार्रवाई कर सकता है तो वर्किंग डे में कार्रवाई करने में क्या परेशानी आ रही है। नगर काउंसिल की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। देखते ही देखते अवैध निर्माण करने वाले बहुमंजिला खड़ी कर जाते हैं और बाद में उसे नोटिस भेजकर खाना पूर्ति कर दी जाती है। ऐसे कई अवैध निर्माण है जिन्हें नोटिस भेजे गए हैं लेकिन नगर काउंसिल ने ना तो दोबारा उस नोटिस पर कोई संज्ञान लिया और ना ही आगे कोई कार्रवाई की।

दरअसल धारा 55ए के तहत ड्रेनेज विभाग की कार्रवाई बनती है, हम तो फिर भी अवैध निर्माण रूकवा रहे हैं। मामला दर्ज करवाना ड्रेनेज विभाग के हाथ में है। हम तो अपनी तौर पर 195 के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।
– रवनीत सिंह, ईओ नगर काउंसिल जीरकपुर

हमारे पास एक ही टीम है जो इस समय वीआइपी रोड पर एन्क्रोचमेंट रोकने का काम कर रही है। जैसे ही वह टीम फ्री होती है उसके बाद उसे रविंदरा एनक्लेव के लिए रवाना किया जाएगा।
– सर्बजीत सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर काउंसिल

मुझे मौके पर हो रहे अवैध निर्माण के कार्य की फोटो व वीडियो भेजें। मैं ईओ जीरकपुर को बोलकर तुरंत प्रभाव से काम रुकवाती हूं।
– पूजा एस ग्रेवाल, एडीसी अर्बन डेवलपमेंट मोहाली

मैंने नोट कर लिया है कल ही टीम भेजकर मामला चैक करवा लिया जाएगा। अगर कोई उल्लंघन पाया गया तो कार्रवाई होगी।
– रजिंदर घई, एक्सइएन ड्रेनेज विभाग