Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

राजस्थान के दो नशा-तस्कर अमृतसर में 13 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा कि नशे के खिलाफ जारी निर्णायक जंग के तहत पंजाब पुलिस ने सोमवार को अमृतसर में वेरका बाईपास के नजदीक 13 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद राजस्थान के दो नशा-तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार लोगों की पहचान राजस्थान के निवासी सुखवीर सिंह उर्फ काला और बिंदर सिंह उर्फ बिंदु के रूप में हुई है।
डीजीपी यादव ने कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली थी कि एक बस में यात्रा कर रहे दो व्यक्ति भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी कर राजस्थान ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और उनके वेरका बाईपास के नजदीक एक बस द्वारा जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारियों के बाद गुप्त सूचना पर एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने कहा कि एआईजी सीआई अमरजीत सिंह बाजवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर वेरका बाईपास के नजदीक एक विशेष पुलिस नाका लगाया और 13 किलो हेरोइन के बैग के साथ बस से उतरे दोनों आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।
एआईजी बाजवा ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच इस बात का पता लगाने के लिए की जा रही है कि यह नशे की खेप कहाँ से आई है और कहाँ पहुंचाई जानी थी।
इसी दौरान एक केस एफआईआर नं. 34, 21 नवम्बर को पुलिस स्टेशन एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज किया गया है।