Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब Trending

राजस्व पटवारी, उसका निजी साथी 40,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के मकसद से पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राजस्व हलका पांछटा, जि़ला कपूरथला में तैनात एक राजस्व पटवारी सोढी सिंह और उसके प्राईवेट साथी कुलविन्दर कुमार, निवासी सुभाष नगर फगवाड़ा को 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी और उसके निजी साथी को शिवराज राणा निवासी सतनामपुरा, फगवाड़ा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर आरोप लगाया कि उक्त पटवारी और उसके साथी ने शिकायतकर्ता के पिता के नाम पर ज़मीन की रजिस्ट्रेशन और इंतकाल दर्ज करने के बदले 70,000 रुपए की रिश्वत की माँग की है।
उस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी पटवारी और उसके साथी को शिकायतकर्ता से पहली किस्त के तौर पर 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया और रिश्वत की रकम दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में बरामद कर ली गई।
उन्होंने बताया कि दोनों दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।