Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

राजस्व पटवारी गिरफ़्तार, ए. एस. आई. के खिलाफ रिश्वत का केस दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से एक राजस्व पटवारी को 3500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष के तहत गिरफ़्तार कर लिया और एक सहायक सब इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) के विरुद्ध 30,000 रुपए रिश्वत लेने संबंधी मुकदमा दर्ज किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी भगवान दास को शिकायतकर्ता बलविन्दर सिंह निवासी गाँव बल्लरां, ज़िला संगरूर की तरफ से मुख्यमंत्री पंजाब आनलाइन शिकायत नम्बर पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया है। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसकी कृषियोग्य ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के एवज में 3500 रुपए की रिश्वत ले ली।
उन्होंने बताया कि उक्त शिकायत सम्बन्धी तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत यह बात साबित हुयी कि दोषी राजस्व अधिकारी ने रिश्वत की यह रकम प्राप्त की है। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 तहत केस दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिश्वतख़ोरी के एक अन्य मामले में थाना सदर, फ़िरोज़पुर में तैनात ए. एस. आई गुरमीत सिंह के विरुद्ध 30,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष के तहत विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस मामले में मोगा जिले के गाँव कोरे वाला कलाँ निवासी शिकायतकर्ता जगसीर सिंह ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर दोष लगाया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारी ने उसके विरुद्ध पुलिस केस दर्ज न करने के एवज में 30,000 रुपए बतौर रिश्वत ले लिए हैं क्योंकि उसके खिलाफ़ एक औरत की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी इल्ज़ाम लगाया कि ए. एस. आई. जगसीर सिंह ने इस मामले में तफ़तीशी अफ़सर होते हुये इस मामले में आपसी राज़ीनामे को अंजाम देने के लिये 20,000 रुपए और रिश्वत की माँग की है। इस संबंधी उसने ए. एस. आई. द्वारा रिश्वत मांगने सम्बन्धी की बातचीत सबूत के तौर पर रिकार्ड की है।
उक्त शिकायत और प्राप्त सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो ने मुलजिम ए. एस. आई. के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस थाना फ़िरोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।