Friday, 17 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

राणा को ढूढ़ने के लिए हरियाणा में कई जगह की छापेमारी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:  (SUBHEAD)
बीती रात पुलिस ने शहर के होटल मालिकों से मंथली मांगने वाले भूपी राणा गैंग के एक्टिव 3 गेंगस्टरों को पकड़ने मे कामयाबी हासिल की है। पुलिस और गेंगस्टरों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें पुलिस मुलाजिम राहुल और गेंगस्टर रणबीर राणा घायल हुए थे। राहुल का ढकोली स्थित अस्पताल और रणबीर राणा का जीएमसीएच सेकटर 32 चंडीगढ़ में ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस मुख्य अपराधी अंकित राणा को पकड़ने के लिए हरियाणा के चार अलग अलग शहरों में छापेमारी कर रही है। फिलहाल अंकित राणा फरार चल रहा है। पुलिस ने देर शाम पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेशकर 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने 4 दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
पिछले तीन सालों से ले रहे थे मंथली:
नाम न छापने कि शर्त पर एक होटल मालिक ने बताया कि अंकित राणा पिछले तीन सालों से उनसे रंगदारी के रूप में मंथली ले रहा है और जीरकपुर के बहुत सारे होटलों से रंगदारी लेते है। कोई इनके आगे बोलता नहीं है। यदि कोई बोलता है तो उसके होटल में तोड़फोड़ कर दी जाती है या फिर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिसके डर से उन्हें पैसे दे रहे थे और पुलिस भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसके इलावा सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शहर के एक नामी बिल्डर को भी लॉरेंस गैंग द्वारा लाखों रूपये फिरौती की मांग की गई है।
5 होटल मालिकों ने दी शिकायत:
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीती रात हुई कार्रवाई के बाद होटल मालिकों के मन से थोड़ा डर दूर हुआ है और 5 होटल मालिकों ने पुलिस को भूपी राणा गैंग के अंकित राणा और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दे दी है। होटल मालिकों का कहना है कि यदि कोई अंकित राणा को रंगदारी नहीं देता था तो वह लोग हरियाणा के गेंगस्टर गौरव के साथ वीडियो कॉल के जरिए बात करवा देते थे और भूपी राणा का डर दिखा कर उनसे पैसे बटोर रहे थे। अभी होटल मालिकों ने पुलिस पर भरोसा कर शिकायत तो दे दी है लेकिन उन्हें कहीं न कहीं यह डर सता रहा है कि अंकित राणा या भूपी राणा गैंग का कोई गेंगस्टर उनको नुकसान न पहुंचा दे। यही कारण है कि बीती रात हुई कार्रवाई में शिकायतकर्ता का नाम जनतक नहीं किया जा रहा है।
हरियाणा के चार शहरों में कि जा रही रेड:
पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार इनपुट के आधार पर हरियाणा के पंचकुला जिले के बरवाला में दो जगह अंबाला और करुक्षेत्र में दो अलग अलग जगह छापेमारी कि गई है और इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल दिल्ली और पंजाब में रेड की जा रही है।
एंटी गेंगस्टर टास्क फ़ोर्स ने बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम:
एंटी गेंगस्टर टास्क फ़ोर्स के इंचार्ज विक्रम बराड़ की अगवाई में यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी विक्रम बराड़ पहले भी कई गेंगस्टरों का इंकाउंटर कर चुके हैं और जीरकपुर तैनात हुए उन्हें अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि उनके द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस से पहले ढकोली क्षेत्र में भी डीएसपी विक्रम बराड़ ने लॉरेंस गैंग के अंकित भादू नामक गेंगस्टर का एन्काउंटर किया था।

पुलिस मुकाबले में पकड़े गैंगस्टर अंकित राणा के साथी अशीष के परिजनों का कहना है कि वह गैंगस्टर नहीं है। उसके बेटे को झूठा फंसाया जा रहा है। वह तो अपने दोस्त प्रिंस की जन्मदिन पार्टी में गया था। स्पोट्र्स का अच्छा प्लेयर है अशीष। परिजनों ने कहा कि उन्होंने तो अंकित राणा का नाम भी पहली बार सुना है। उसके बेटे को तो इस गैंगस्टर कल्चर के बारे में कुछ पता ही नहीं है। अशीष गांव के ही एक युवक के बर्थ डे में गया था उसे इस केस में फंसाया जा रहा है। वहीं, अशीष ने भी पुलिस को यह कहा कि वह ताऊ देवी लाल स्टेडियम गया था जहां उसे रणबीर ने कहा कि बलटाना किसी काम से जाना है इसलिए वह साथ चले लेकिन यहां आकर रणबीर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिस कारण वह भी फंस गया। उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि रणबीर यहां फिरौती के पैसे मांगने के लिए आया था।