Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

रात में दो गाड़ियां चोरी, एक कार सड़क बिना टायरों के खड़ी मिली

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
लोहगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक साथ करीब पांच कारें चोरी व एक मोटरसाइकल चोरी होने की चर्चा से लोगों में सहम का माहौल बना हुआ है। चोरों के हैंसले इतने बुलंद है कि एक साथ इतने वाहनों को निशाना बनाया गया है। फिलहाल इन में से केवल दो ही गाड़ी मालिकों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। पहली वारदात तीन बजकर 20 मिनट की है लोहगढ़ के मकान नंबर 245 नजदीक गुरद्वारा साहिब निवासी अमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी होंडा सिटी कार घर के बाहर खड़ी थी। जैसे ही किसी चोर ने कार स्टार्ट की तो मेरे पिता ने आवाज सुनी और मुझे उठाया जैसे ही हम बाहर गेट का दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो चोर कार लेकर फरार हो गए थे। जिसके तुरंत बाद हमने पुलिस हेल्प लाइन पर कॉल कर दी थी। दूसरी कार भी कुछ कदमो की दूरी पर घर के बाहर से चोरी की गई। जिसे चोर पटियाला रोड़ पर स्थित नाभा साहिब गांव के बाहर बने खाली ग्राउंड में खड़ी कर उसके चारों टायर निकाल कर ले गए। कार मालिक मनदीप सिंह निवासी लोहगढ़ ने बताया कि उसकी मारुती कार घर के बाहर खड़ी थी। जो नाभा साहिब के गांव के बाहर खड़ी मिली है। जिसके चारों टायर, एक डिक्की में पड़ा अलोय के साथ टायर, 16 हजार का म्यूजिक सिस्टम और पांच हजार कीमत की नई बैटरी कार से निकाल कर इंटो पर खड़ी कर चले गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि पार्क के नजदीक से भी दो कारें चोरी हुई है। जिनके मालिक घर न होने के कारण वह अभी थाने शिकायत दर्ज नही करवाने गए है। एक साथ इतनो वाहनों की चोरी पुलिस की चौकसी पर सवालियां निशान खड़ा कर देती है। जीरकपुर पुलिस शिकायत के बाद चोरों को पकड़ने में जुट गई है और जल्द ही गाड़ियां रिकवर करने की बात कही जा रही है।

0 Comments