Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

रिश्वत के आरोपाधीन राजस्व पटवारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

Read in:Hindi

श्री मुक्तसर साहिब, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम दौरान राजस्व हलका सोथा, जि़ला श्री मुक्तसर साहिब में तैनात राजस्व पटवारी राधा स्वामी के खि़लाफ़ क्रमवार 1,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम पटवारी के खि़लाफ़ यह मुकदमा भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर रेशम सिंह निवासी गाँव सोथा, श्री मुक्तसर साहिब द्वारा दर्ज करवाई गई, ऑनलाइन शिकायत के आधार पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट के बाद भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उनकी कृषि योग्य भूमि की ऑडरहिन सम्बन्धी दुरुस्ती करने के बदले 1,500 रुपए रिश्वत के तौर पर माँग की है और मौके पर ही 1,000 रुपए हासिल कर चुका है।
प्राप्त सबूतों के आधार पर इस शिकायत की पड़ताल के दौरान उक्त पटवारी पर दोष सिद्ध होने पर उसके खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करके इस केस सम्बन्धी और जाँच-पड़ताल जारी है।