Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब

रीन्यूएबल परचेज ओबलीगेशन की निगरानी के लिए वैब पोर्टल लांच

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने राज्य में रीन्यूएबल परचेज ओबलीगेशन ( आर. पी. ओ.) की निगरानी के लिए एक वैब पोर्टल लांच किया है।
पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सभी संबंधी इकाईयाँ (ओबलीगेटिड ऐंटटीज़) जैसे डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियाँ (डिसकाम), केप्टिव पावर प्लांटज़ (सी.पी.पी.) और ओपन एक्सैस (ओ.ए.) खपतकारों के लिए ह्म्श्चश.श्चद्गस्रड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पर रजिस्टर करना और आर.पी.ओ. की पालना संबंधी डाटा पेश करना अनिर्वाय है।
श्री अरोड़ा ने कहा कि आर.पी.ओ. पोर्टल को ओबलीगेटिड ऐंटटीज़ के बारे में जानकारी के एक व्यवस्थित डाटाबेस के तौर पर विकसित किया गया है जो यह बताएगा कि क्या आर.पी.ओ. लक्ष्यों को पूरा किया जा रहा है या नहीं और इसकी पालना न करने की सूरत में बनती कार्यवाही के लिए रैगूलेटर के संज्ञान में लाया जाएगा।
पेडा के सी. ई. ओ. डा. अमरपाल सिंह ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा ऊर्जा क्षेत्र के विस्तार से इस प्रकार की इकाईयों की संख्या में विस्तार हो रहा है जो आर.पी.ओ. सबंधी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पाबंद है।
अब उपभोक्ता परंपरागत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत के प्लांटों और प्राप्त की ऊर्जा की उपभोग सम्बन्धित डेटा दर्ज कर सकते है, सबंधित दस्तावेज़ों को अपलोड कर सकते है और रिपोर्ट जमा कर सकते है।
डा. अमरपाल सिंह ने कहा कि वैब पोर्टल के साथ ज़रूरी डाटा एकत्रित करने, भाईवालों के दरमियान संचार, लक्ष्य निर्धारित करने और समय-समय पर रिपोर्टों तैयार करने में भी लाभदायक होगा। यह पोर्टल आर.पी.ओ. पालना प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढाएगा।
सी.ई.ओ. ने कहा कि वैब पोर्टल उपभोक्ता प्रमाणीकरण पर आधारित होगा और पोर्टल पर पहले से ही अधिकारित मंजूरी के लिए मंजूरी देने वालों की एक डायरेक्टरी भी होगी।