Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

लकड़ी से भरा ट्राला हुक टूटने से पलटा, बड़ा हादसा टला

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, फेस2न्यूज:
मुबारकपुर जाने वाली सड़क पर रेलवे फ्लाईओवर के नीचे हुक टूट जाने के कारण लकड़ी से भरा ट्राला पलट गया।गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त ट्रॉले के पास से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रॉला पलटने से सड़क पर जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्राला चालक सलमान ने बताया कि वह लखनऊ से लकड़ी लादकर डेराबस्सी के हैबतपुर रोड स्थित एक कारखाने में जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वह रेलवे फ्लाई ओवर के नीचे सड़क से गुजर रहा था तो रेलवे लाइन के पास मोड़ काटने के दौरान अचानक ट्राले का हुक टूट गया और ट्राला पलट गया। हादसे में ट्रॉले का केबिन अलग हो गया। चालक ने लोगों की मदद से क्रेन की व्यवस्था कर ट्राले को सीधा कर जाम खुलवाया गया।ट्राले मालिक से बात करने पर उन्होंने कहा कि मोड़ बहुत संकरा है, बड़ी गाड़ी को मोड़ने में काफी दिक्कत होती है जिससे उनका ट्राला पलट गया और उनका काफ़ी नुकसान हो गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को और खोल दिया जाए ताकि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो।