Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

लारेंस बिशनोयी का साथी छोटा मनी, पंजाब से अपने साथी सहित काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लारेंस बिशनोयी के करीबी मनदीप सिंह उर्फ छोटा मनी निवासी चंडीगढ़, जिसने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में शामिल मुलजिमों को ठिकाने मुहैया करवाने और 2017 में गैंगस्टर दीपक टीनू की भागने में मदद की थी, को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस गौरव यादव ने दी।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि मुलजिम छोटा मनी को उसके साथी समेत गिरफ़्तार किया गया है, जिसकी पहचान जतिन्दर सिंह निवासी मोहल्ला गोबिन्दपुरा, मनीमाजरा के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके पास से दो .32 कैलीबर पिस्तौल के साथ-साथ 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।  
डीजीपी यादव ने बताया कि ज़ीरकपुर के क्षेत्र में छोटा मनी की मौजूदगी के बारे विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख़ता सूचना के बाद, ए. डी. जी. पी. प्रमोद बाण के नेतृत्व वाली ए. जी. टी. एफ. और ए. आई. जी. सन्दीप गोयल की निगरानी और डी. एस. पी. बिक्रम बराड़ के नेतृत्व अधीन पुलिस टीमों ने मुलजिमों के ठिकानो का पता लगाने में सफलता प्राप्त की और उसे उसके साथी समेत गिरफ़्तार कर लिया।  (MOREPIC1) 
उन्होंने बताया कि दोनों मुलजिम लारेंस बिशनोयी और गोलडी बराड़ गैंग के लिए सक्रियता से काम कर रहे थे और दोनों आपराधिक पृष्टभूमि वाले हैं, जिनके विरुद्ध इरादातन कत्ल, जबरन वसूली, डकैती और हथियार एक्ट के अंतर्गत चंडीगढ़ और हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि काबू किये गए मुलजिमों को उनके विदेशी हैंडलरें द्वारा विरोधी गैंगस्टरों का सुनियोजित कत्ल करने सम्बन्धी वारदातों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।
और विवरण सांझे करते हुये एआईजी सन्दीप गोयल ने बताया कि साल 2022 में, दोषी छोटा मनी को उसके अन्य साथियों सचिन थापन, दीपक मुंडी और जोगिन्द्र जोग्गा- सभी शूटर और सिद्धू मूसेवाला कत्ल में शामिल मुलजिमों को विदेशी हैंडलरों के कहने के मुताबिक अयोध्या आधारित राजनेता विकास सिंह के इशारे पर सनसनीखेज़ अपराध करने के लिए कहा गया था। ज़िक्रयोग्य है कि बाद में विकास सिंह को नवंबर 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया था।
उन्होंने बताया कि लारेंस बिशनोयी छोटा मनी को विदेश में बसाना चाहता था और उसे यूरोप में सुरक्षित प्रवेश के लिए तीन बार दुबई भी भेजा गया, परन्तु असफल रहने के कारण बाद में उसे वापस भारत लौटना पड़ा।
इस सम्बन्धी पुलिस थाना स्टेट क्राइम, एस. ए. एस. नगर में हथियार एक्ट की धारा 25 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

0 Comments