Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

लुधियाना नगर निगम का नंबरदार 1000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

लुधियाना, फेस2न्यूज:
जोन डी, नगर निगम (एम. सी.) लुधियाना में नंबरदार के तौर पर तैनात कर्मचारी सोनू को 10,00 रुपए की रिश्वत की माँग करने और लेने के दोष अधीन रंगे हाथों काबू किया है। (SUBHEAD)
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को दर्जा चार कर्मचारी बोबी, निवासी महां सिंह नगर, डाबा, लुधियाना की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई आनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त कर्मचारी ने उसे ड्यूटी से ग़ैर-उपस्थित होने का डरावा देकर उसकी 5 महीनों की कुल तनख़्वाह 70,000 में से 2000 रुपए प्रति महीना यानि कुल 10,000 रुपए रिश्वत देने की माँग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त दोषी पहले ही 1000 रिश्वत के तौर पर ले चुका है और बाकी के पैसे देने की माँग कर रहा था।
विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से इस शिकायत की पड़ताल के दौरान पाया गया कि उक्त दोषी ने शिकायतकर्ता से 1000 रुपए की रिश्वत ली थी, जिसके आधार पर उक्त कर्मचारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस सम्बन्धी थाना विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उसे कल लुधियाना की अदालत में पेश किया जायेगा।