Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत
पंजाब Trending

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बता रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है जो खूद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बता कर रंगदारी मांगता था। जिले के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एसपी नवरीत सिंह विर्क और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की अगुवाई में जीरकपुर के एसएचओ दीपिंदर सिंह व पुलिस पार्टी ने डेराबस्सी के करण कुमार को पकड़ा है।वह लोगों को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बता कर कारोबारियों को डरा धमका कर रंगदारी मांगता था। उसके खिलाफ एक मामला जीरकपुर में दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी करण कुमार ने मुकेश कुमार अग्रवाल पुत्र रघुनंदन लाल अग्रवाल निवासी मकान नं. 383, सैनी विहार, फेज-3 बलटाना, जीरकपुर से मारपीट कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान करण ने अपना अपराध कबूल किया और खुलासा किया कि वह चार महीने पहले शिकायतकर्ता से मिला था और एक व्यापारिक सौदे में उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। उसके बाद खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर उससे पैसे ऐंठने की योजना बना रहा था। इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच चल रही है।

0 Comments