Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

वकफ़ बोर्ड कर्मचारी के लिए 10,000 रुपए रिश्वत लेता प्राईवेट व्यक्ति काबू

Read in:Hindi

फाजि़ल्का, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान फाजि़ल्का में तैनात वकफ़ बोर्ड के कर्मचारी नाजऱ अली ख़ातर 10,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन एम.आर. कॉलज रोड, फाजि़ल्का के निवासी एक प्राईवेट व्यक्ति इंदरजीत शर्मा पटवारी को काबू किया है। इस मामले में गाँव उरसी जट्टां, राजपुरा, पटियाला के फऱार वकफ़ बोर्ड के उक्त मुलजि़म को गिरफ़्तार करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पहले ही टीमों का गठन किया जा चुका है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त प्राईवेट व्यक्ति को सुरजीत सिंह निवासी चक्क बलोचां वाला (महालम), जलालाबाद, फाजि़ल्का की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि वकफ़ बोर्ड की दो कनाल का पट्टा उसकी पत्नी के नाम पर करने के बदले उक्त कर्मचारी और उसके साथी प्राईवेट व्यक्ति ने रिश्वत के तौर पर 60,000 रुपए की माँग की है।
शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त दोषी पहले ही रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 5,000 रुपए ले चुका है और बाकी पैसे उसने किस्तों में देने का झूठा वादा किया है। शिकायतकर्ता ने कथित दोषी द्वारा रिश्वत की माँग करते समय की सारी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और इसको सबूत के तौर पर दोषी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो के समक्ष पेश किया।
प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जाँच के उपरांत फिऱोज़पुर यूनिट की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाकर दोषी प्राईवेट व्यक्ति को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अगली जाँच आरंभ कर दी गई है।

0 Comments