Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब

वरिष्ठ नागरिक मंच ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
हमारे समाज में बजुर्ग लोगों को ज्यादातर नजरअंदाज किया जाता है। बजुगों की महत्वता को दिखाने के लिए हर साल अक्टूबर के महीने में अंतर्राष्ट्रीय ओल्ड एज दिवस (बुढ़ापा दिवस) मनाया जाता है। इस दिन को ध्यान में रखते हुए सीनियर सिटीजन फोरम जीरकपुर ने अपने सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया, जिसमें 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। फोरम के महासचिव गुरदीप सिंह भोगल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस हमारे समाज के बुजुर्गो के सम्मान के लिए मनाया जाता है। इसका मतलब यह नही कि केवल एक दिन सम्मान के बाद उन्हें पूछा ही ना जाए। बल्कि इस दिन के साथ साथ हमें हमेशा अपने बड़ों बजुर्गों का सम्मान और देखभाल करनी चाहिए। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमारे मंच द्वारा संयुक्त रूप से दो प्रस्ताव पारित किए गए हैं उनमें से वृद्धावस्था पेंशन को 1500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त सेहत सुविधाएं मिलनी चाहिए। फोरम द्वारा पत्र लिखकर मुख्य मंत्री पंजाब, वित्त मंत्री पंजाब और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। इस मौके आईवीवाई अस्पताल मोहाली से विशेष तौर पर पहुंची स्वाति गर्ग और डॉक्टर जसप्रीत सिंह रंधावा की टीम ने बुजुर्गों की देखभाल के लिए विशेष जानकारी दी। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन फोरम के सबसे वरिष्ठ व्यक्ति जोगिंदर सिंह के साथ-साथ 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सिरोपा साहिब देकर और बैज ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगतार सिंह सोढ़ी, एस पी कपिला सूबेदार जोगिंदर सिंह, बंतसिंह, कैप्टन कृपाल सिंह, शमशेर सिंह, कुलजीत सिंह, गुरदेव कौर, सतविंदर कौर, प्रवीण शर्मा, बलविंदर कौर सोढ़ी, हरजीत कौर, जेके दुआ, प्यारा सिंह, स्वर्ण सिंह, एएस विरदी, करम सिंह आदि उपस्थित थे।