Saturday, 18 April 2026
Breaking News
हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल
हिमाचल Trending

वाकनाघाट उत्कृष्टता केन्द्र में परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए अनुबन्ध हस्ताक्षरित

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और लैमन ट्री होटल लिमिटेड जेवी ने माइंड लीडर्स लर्निंग इंडिया के साथ जिला सोलन के वाकनाघाट में पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता केन्द्र (सीओई) के संचालन के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ऑपरेटिंग पार्टनर के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
एचपीकेवीएन के महाप्रबन्धक वित्त डॉ. सनील ठाकुर और लैमन ट्री के अधिकारियों विवेक वर्मा और तृप्ता जुनेजा ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
एचपीकेवीएन ने पर्यटन और आत्थिय के 5 क्षेत्रों होटल संचालन और प्रबन्धन, खाद्य और पेय संचालन एवं प्रबन्धन, खाद्य और पेय उत्पादन, खाद्य प्रौद्योगिकी एवं फिटनेस और वैलनेस में उन्नत व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठयक्रम प्रदान करने के लिए एक स्वतंत्र ऑपरेटिंग पार्टनर के रूप में इस प्रतिष्ठित संस्थान को शामिल किया है। यह ऑपरेटिंग पार्टनर लर्निंग एंटरप्राइज मॉडल का उपयोग करके उत्कृष्टता केन्द्र का संचालन करेगा, जिसके माध्यम से उच्च प्रशिक्षण के अतिरिक्त छात्रों को परिसर के भीतर होटल में काम करने, आगंतुकों को सेवा प्रदान करने और सीओई में बिक्री के लिए वाणिज्य उत्पादों का उत्पादन करने का अवसर मिलेगा। संचालन भागीदार के साथ अनुबन्ध की अवधि मोबिलाइलेशन की तिथि से पांच वर्ष तक की होगी।