Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

वार्ड संख्या 9 व 10 के निवासी पीने का पानी ना आने के कारण लोग परेशान

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
यहां के वार्ड नं. 9 व वार्ड नंबर 10 में दो दिन से पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने से वार्डवासी नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
वार्डवासी भानी राम, अनीता गुप्ता, आशा सैनी, सतीश गुप्ता, गुरजिंदर सिंह आनंद ठाकुर, नरेश कोशिक, रूप सिंह, लखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 9 व वार्ड नंबर 10 में पीने का पानी नहीं आ रहा है। जिससे वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण घर में साफ-सफाई नहीं होने से स्थिति काफी खराब है। जिससे संक्रमण फैलने से बीमारी होने का भी डर बना रहता है। वार्डवासियों ने कहा कि छठ पूजा का त्यौहार है, लेकिन पानी की कमी के कारण वे अपने घरों की सफाई कैसे करेंगे। वार्डवासियों ने बताया कि वे दो दिन से पैसे देकर पानी के टैंकर मांग रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से वार्ड में पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है।
इस बारे में नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी अशोक पथरियां से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच कराकर जल्द ही पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।