Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

विजीलैंस ब्यूरो ने अपने ही इंस्पेक्टर को 5000 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य में भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने ब्यूरो रेंज दफ़्तर अमृतसर में तैनात अपने ही एक इंस्पेक्टर अमोलक सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष के तहत गिरफ़्तार कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि दोषी विजीलैंस इंस्पेक्टर को प्रभमेश मोहन निवासी न्यू महेन्दरा कालोनी, अमृतसर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आनलाइन शिकायत नंबर पर एक वीडियो अपलोड करके आरोप लगाया है कि उसको और उसकी पत्नी, जोकि नगर निगम अमृतसर में कर्मचारी है, को ब्यूरो द्वारा 2021 में भ्रष्टाचार के एक केस में गिरफ़्तार किया गया था और अदालत ने उनको ज़मानत दे दी है।
शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि अमोलक सिंह इस मामले का तफ़तीशी अफ़सर होने के नाते उससे 5000 रुपए बतौर रिश्वत के तौर पर माँग रहा था और बहाना उनके केस में नमूने के तौर पर उसकी आवाज़ रिकार्ड करने का लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर इस बातचीत को अपने फ़ोन पर रिकार्ड करके विजीलैंस को भी सौंप दिया है।
शिकायत के तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो ने उक्त इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष के तहत काबू कर लिया।
इस सम्बन्ध में दोषी पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस के उड़न दस्ता-1 पंजाब, थाना एस. ए. एस. नगर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी गई है।