Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

विदेश में बिजनेस करवाने के नाम पर 24 लाख ठगे, केस दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी पुलिस ने बलटाना निवासी एक व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगने के आरोप में पिता, पुत्र और बहू के खिलाफ आईपीसी 342, 384, 406, 420, 506, 120बी और 24 इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान तेजिंदर सिंह राणा पुत्र गुरचरण सिंह, इंद्रजीत सिंह पुत्र तेजिंदर सिंह और श्वेता पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी सूर्य नगर सेक्टर 37 फेज 2, फरीदाबाद हरियाणा हॉल निवासी बलटाना गोल्डन एस्टेट जीरकपुर के रूप में हुई है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने राहुल सैनी पुत्र मोहन लाल निवासी एकता विहार बलटाना के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राहुल सैनी ने बताया कि वह आरोपी तेजिंदर सिंह से मकान खरीद-फरोख्त करता था जिससे उनमें घनिष्ठता बढ़ गई। इसका लाभ उठाते हुए तेजिंदर ने अपने बेटे इंद्रजीत का परिचय कराया। उन्होंने परिवार के तीनों सदस्यों को दुबई जाने के लिए 6 लाख रुपये की मांग की। उसका विश्वास करते उसने 6 लाख रुपये दे दिए और बाद में बहाने से उससे करीब 13 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वह उसे दुबई ले गया। जहां वह एक होटल में रुका और उसे बिजनेस करवाने के लिए रख दिया। उसका रवैया देखकर वह वापस भारत आया और उसे दिए गए पैसे मांगे।
रिश्तेदारों के बीच में पड़ने पर वह फिर से उसे दुबई ले जाने और होटल में बिजनेस करने के लिए तैयार हो गया। इस बार वह दुबई के एक होटल में ठहरा और उसका पासपोर्ट गुम कर दिया और उसे ब्लैकमेल कर और पैसे की मांग की। इस कारण शिकायतकर्ता की मां सदमे में आ गई और उसकी मौत हो गई। वापस आने के लिए आरोपी ने फिर से 11 लाख रुपये लिए और पासपोर्ट वापस कर दिया। फिर उन्होंने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली को दी जिसके बाद डेराबस्सी थाना प्रभारी जसकवल सिंह सेखों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।