Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
हरियाणा Trending

विधायकों को धमकी मिलने का मामला, बुलाई पुलिस अधिकारियों की बैठक

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के कुछ विधायकों को धमकी मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई। मामले की विस्तृत जानकारी लेने के बाद पुलिस अधिकारियों को तत्काल सख्त कार्रवाई करने और किसी भी तरह की ढिलाई ना बरतने के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारी प्रदेश के सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और इस मामले को जल्द से जल्द हल कर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएं । उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस मामले में लगातार छानबीन जारी है और जांच में काफी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है।
उल्लेखनीय है कि विधायकों को मिल रही धमकियों का मामला पहले ही स्पेशल टास्क फोर्स को सौंप दिया गया है। स्पेशल टास्क फोर्स इस पर काम कर रही है। एसटीएफ को काफी हद तक इसमें सफलता भी मिल चुकी है।