Thursday, 14 May 2026
Breaking News
सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हिमाचल के एंटी चिट्टा मॉडल से सीखेंगे बाकी राज्य स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
हिमाचल Trending

विभागीय परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव नीरज सूद ने बताया कि बोर्ड द्वारा ली जाने वाली विभागीय परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न वर्गों, कैडर व श्रेणी के पात्र अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 19 सितम्बर से 28 सितम्बर, 2022 तक आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षाएं अब 23 सितम्बर से 01 अक्तूबर, 2022 तक आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पेपर संख्या-1 (वित्तीय प्रबन्धन) राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मण्डी में भी आयोजित किया जाएगा। अन्य विषयों की परीक्षा राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में आयोजित की जाएगी।