Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष आईएसबीटीआई इन्स्टिच्यूशनल अवॉर्ड से सम्मानित

Read in:Hindi

ज़ीरकपुर, कृत्रिका:
इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एण्ड इम्यूनोहेमेटोलॉजी की 47वी वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन ट्रांसकोन-2022 बी का कार्यकम होटल रेडिसन ब्लू जम्मू में रखा गया। कार्यक्रम में विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास को आईएसबीटीआई इन्स्टिच्यूशनल अवॉर्ड का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर नवाज़ा गया। अवॉर्ड विश्वास फाउंडेशन की और से संस्था के पदाधिकारी साध्वी नीलिमा विश्वास, ऋषि सरल विश्वास, यशपाल अग्रवाल, रक्षा अग्रवाल, राजेन्द्र गुलाटी व मंजुला गुलाटी ने प्राप्त किया।
ये अवॉर्ड आईएसबीटीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर युधबीर सिंह, महासचिव डॉक्टर संगीता पाठक, उपाध्यक्ष (प्रेरक) टी.आर रैना व उपाध्यक्ष एम सतीश कुमार (तकनीकी) ने मिलकर दिया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में पीजीआई ब्लड बैंक के प्रोफेसर एण्ड हेड डॉक्टर आर.आर.शर्मा, असोशीएट प्रोफेसर डॉक्टर सुचेत सचदेव व जीएमसीएच सेक्टर 32 की प्रोफेसर एण्ड हेड डॉक्टर रवनीत कौर भी मौजूद रहीं।
विश्वास फाउंडेशन को यह अवॉर्ड लगातार रक्तदान शिविर लगाने की एवज में दिया गया।