Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

विश्व डाइबीटिस दिवस पर निशुल्क ब्लड शुगर कैम्प आयोजित

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
सर्दी का मौसम होने के कारण पटेल पार्क में स्थित मॉर्निंग लाफ़्टर योगा क्लब की नियमित योग क्लास अब ठठई धर्मशाला में चल रही हैं और उत्साहित 40-50 नियमित आने वाले योग साधकों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है।
लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए मोर्निंग लाफ़्टर योगा क्लब द्वारा निरन्तर प्रयास किए जाते है उसी कड़ी में विश्व डाईबीटिज दिवस के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा ठठई धर्मशाला के प्रांगण में GLUNEO Lite कम्पनी के एरीया सेल्ज़ मैनेजर आशीष वर्मा के सहयोग से ब्लड शुगर चेक अप कैम्प लगाया गया, जिसमें 45 लोगों की ब्लड शुगर की जाँच की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉर्परेशन के मेयर विमल ठठई थे, श्री ठठई ने कहा कि सेहत ही इंसान की असली पूँजी है चाहें वह साइक्लिंग करते हैं पर उन्हें अपने पड़ोस में एक विकल्प मिल गया है। इसलिए वह भी इस क्लब में आने की कोशिश किया करेंगे। क्लब के योग निर्देशक डाक्टर पाल मदान ने सभी उपस्थिति का धन्यवाद किया,
डॉ पाल मदान ने बताया कि हम एस एन सुपर स्पेशीऐलिटी हॉस्पिटल गंगानगर के सहयोग से एक निशुल्क कैम्प अरोड़वंश धर्मशाला में 20 नवंबर, रविवार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाने जा रहे हैं, जरूरतमंद लोग इस कैम्प का अवश्य लाभ उठाएँ।