Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
पंजाब

शहर की स्ट्रीट लाइटों को सुचारू करने लगा नगर निगम का अमला

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) नगर निगम शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए काफी गंभीर नजर आ रही है। यही कारण है कि जिस दिन लोगाें की ओर से शिकायत दर्ज करवाई जाती है, कोशिश की जाती है कि उसका उसी दिन समाधान हो। ऐसा हुआ ठाकर आबादी गली नंबर चार में। लोगाें ने बताया कि गली में लगी दो स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब पड़ी थी, लेकिन नगर निगम की ओर से उसे ठीक नहीं करवाया गया। सोमवार को ठाकर आबादी गली नंबर चार निवासी अतुल आहूजा की ओर से उक्त स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई, तो मौके पर मौजूद एसडीओ अभिनव जैन की ओर से शिकायत का निवारण करवाने के निर्देश दिए। कुछ समय बाद रिपेयरिंग स्टाफ की ओर से मौके पर पहुंचकर लाइटों को चालू कर दिया।

0 Comments