Friday, 17 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
32 वर्षीय महिला की शिकायत पर पंचकुला पुलिस ने जीरो एफआईआर काटकर ढकोली पुलिस को भेजी है। मामला ढकोली से सबंधित होने के चलते ढकोली पुलिस ने मामले कि जांच शुरू कर दी ओर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 (एन) 2 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके राकेश नामक दोस्त ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और जब वह प्रेगनेंट हो गई तो उसने एक बेटी को जन्म दिया उसके बाद से राकेश ने शादी से मना कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी राकेश सबसे पहले उसे ढकोली के न्यू हैवन नामक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद कई बार उसने उसका शरीरिक शोषण किया। जिस कारण वह प्रेगनेंट हो गई और एक बच्ची को जन्म दिया। महिला ने बताया कि जब मैंने राकेश की तलाश शुरू कि तो पता चला कि उसका असली नाम सारिक अहमद है जो मुझे कुछ समय से बेवकूफ बना रहा था। जिसके खिलाफ पीड़ित महिला ने वूमन सेल में उसकी शिकायत दर्ज करवाई।
मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि राकेश ऊर्फ सारिक अहमद निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज है और उसकी तलाश कि जा रही है।