Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

शिमला-दिल्ली-शिमला हवाई सेवा पुनरारंभ

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
लगभग दो वर्षों के अंतराल के बाद शिमला और दिल्ली के बीच हवाई उड़ानें दोबारा शुरू हो गईं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सुबह मंडी जिले के बगस्याड से वर्चुअल माध्यम से जुब्बड़हट्टी स्थित शिमला हवाई अड्डे से एलायंस एयर के नए एटीआर-42-600 विमान को हरी झंडी दिखाकर नियमित उड़ानोें का शुभारंभ किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने भी इस कार्यक्रम में दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य में कनेक्टिविटी एक बड़ी चुनौती रहती है और प्रदेश सरकार पर्यटन की दृष्टि से राज्य में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से शिमला हवाई अड्डे पर लगभग दो वर्षों से उड़ानें नहीं हो पा रही थीं। प्रदेश सरकार के प्रयासों और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से अब शिमला और दिल्ली के बीच एलायंस एयर की उड़ानें सप्ताह के सातों दिन संचालित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली-शिमला उड़ान में अब 48 यात्री और शिमला-दिल्ली की उड़ान में 24 यात्री यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘उड़ान’ योजना के तहत इन उड़ानों की 50 प्रतिशत सीटों पर यात्रियों को सब्सिडाइज्ड किराये की सुविधा उपलब्ध होगी। इन 50 प्रतिशत सीटों का किराया मात्र 2480 रुपये होगा, जबकि अन्य सीटों का किराया कंपनी स्वयं निर्धारित करेगी। शिमला हवाई अड्डे से दोबारा बड़े विमान के साथ उड़ानें शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हवाई सेवाएं प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में काफी सहायक सिद्ध होंगी।
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सरकार ने गंभीर प्रयास किए हैं और इनके काफी उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट से संबंधित प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। सर्वेक्षण, डीपीआर और भू-अधिग्रहण संबंधी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट के निर्माण से मंडी की जनता की भावनाएं भी जुड़ी हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि शिमला और दिल्ली के बीच हवाई उड़ानें दोबारा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि एलायंस एयर के नए एटीआर-42-600 विमान से अब ज्यादा यात्री आवाजाही कर सकेंगे और ये उड़ानें सप्ताह के सातों दिन संचालित की जाएंगी।