Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में 22 को, बरनाला में जयघोष 21 की सायं

Read in:Hindi

अखिलेश बंसल, बरनाला:
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा, जिसका जयघोष करने के लिए श्री बालाजी प्रचार मंडल की ओर से प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर 21 जनवरी को बरनाला के शांति हाल-रामबाग में एक शाम प्रभु राम के नाम समारोह आयोजन करने की घोषणा की गई है। इस शाम को सुंदर बनाने के लिए मंडल द्वारा प्रसिद्ध भजन सम्राट ब्रिजेंद्र चौहान आमंत्रित किए गए हैं, जो प्रभु श्री राम और श्री बालाजी का संगीत से गुणगान करेंगे। जानकारी देते श्री बालाजी प्रचार मंडल के कथावाचक राजिंदर मोदी ने बताया कि दरबार को भव्य एवम खूबसूरत बनाने के लिए प्रसिद्ध तजुर्बेकार डिजाइनर कलाकार राजेश आर्ट्स लहरागागा से पहुंचेंगे।
गौरतलब है कि अयोध्या जी में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा बरनाला में भजन संध्या समारोह को लेकर जिलाभर में दीपावली मनाने जैसा आलम है। श्री अयोध्या जी धाम से भारतवर्ष के साथ बरनालावासियों के घर-घर पहुंचे आमंत्रण को लेकर हर घर हर परिवार द्वारा दीपमाला, भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ करने के लिए तैयारियों में जुट गया है।
मंडल के प्रतिनिधियों ने हरेक श्री रामभक्त से अनुरोध किया है कि सभी सनातनी अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में आस-पड़ोस के रामभक्तों को एकत्रित करके (पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे के मध्य) समय पर “श्रीराम जय राम जय जय राम” विजय महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप करें, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ भजन-कीर्तन करें, टेलीविजन अथवा कोई पर्दा (एलईडी स्क्रीन) लगाकर अयोध्या का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखायें, शंखध्वनि, घंटानाद, आरती करें, प्रसाद वितरण करें और अक्षत पूजन कार्यक्रम का हिस्सा बनकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें। प्राण-प्रतिष्ठा की सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने भगवान श्रीराम के नाम की माला जपते हुए दीपमाला सजायें। प्रभू श्रीराम जी की कृपा प्राप्त करें।

0 Comments