Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

संत सीचेवाल ने की गोशाला पंजाब सरकार को सौंपने की पेशकश

Read in:Hindi

सुल्तानपुर लोधी, फेस2न्यूज:
कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि पंजाब में एक लाख बीस हजार एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिसमें से दस हजार एकड़ से कब्जा हटा लिया गया है। इस दौरान संत सीचेवाल गौशाला को लेकर उठे विवाद को खत्म करते हुए कैबिनेट मंत्री धालीवाल की हाजिऱी में मांड क्षेत्र में लोगों सहयोग से चलाई जा रही गोशाला को पंजाब सरकार को सौंपने का प्रस्ताव रखा गया। संत सीचेवाल ने कहा कि वह पिछले 13 वर्षों से आवारा और लाचार गायों की देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवतार गौशाला बनाने के पीछे उनका मकसद सुल्तानपुर कस्बे और उसके आसपास हादसों का कारण बन रहे आवारा पशुओं से निजात दिलाना है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर हो रही बेसहारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं से लोगों की जान जा रही है। क्षेत्र के लोगों और मांड क्षेत्र के किसानों की मांग थी, जिसके लिए इन बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए यह गौशाला बनाई गई है। इस गौशाला के लिए किसानों द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। संत सीचेवाल ने कहा कि इस गौशाला में उन लोगों की गाय है जो गाय जब तक दूध देती है उसकी अच्छे से सेवा करते हैं लेकिन जब वह दूध देना बंद कर देती है तो वही लोग उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि इस गौशाला में चिकित्सक भी समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का ध्यान रख रहे हैं।
इस मौके पर अवतार गौशाला का दौरा करने के बाद कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा की जा रही सेवा की सराहना की और कहा कि सरकार के सारे काम करने में असमर्थ है, जनता के सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी के मांड क्षेत्र के ग्राम फतेहवाल में गौशाला बनने से यह क्षेत्र दर्शनीय बन गया है। उन्होंने पंजाब में उन समाजसेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि यह सेवा समाज की रीढ़ है जो समाज को सही दिशा में ले जा रही है।
धालीवाल ने संत सीचेवाल के तरफ से गोशाला लेने की पेशकश के लिए संत सीचेवाल का धन्यवाद किया और कहा कि वह पंजाब में पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने पहल की और गौशाला को पंजाब सरकार को सौंपने की पेशकश की। धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार गौशाला पर जल्द विचार करेगी। क्षेत्र के किसानों ने कैबिनेट मंत्री धालीवाल से भी इस क्षेत्र की बेहतरी के लिए सहयोग करने की अपील की, क्योंकि इस क्षेत्र को संत सीचेवाल ने बाढ़ से बचाया है। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से लोगों को भरोसा दिलाया कि मांड क्षेत्र की कच्ची सड़कों को पक्का कराया जाएगा।

0 Comments