Wednesday, 10 June 2026
Breaking News
आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन
हिमाचल Trending

संस्कृत भाषा द्वितीय राजभाषा घोषित

Read in:Hindi

ज्वालामुखी, (विजयेन्दर शर्मा) भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का द्विदिवसीय आयोजन श्री मां संस्कृत महाविद्यालय ज्वालामुखी में किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ डॉ मुरारी लाल शर्मा व्याकरण आचार्य श्री शक्ति संस्कृत कॉलेज नैना देवी एवं सहायक निदेशक भाषा संस्कृति विभाग, श्रीमती अलका कैंथला जी ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से संस्कृत महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रश्नोत्तरी, निबन्ध व श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 18 संस्कृत महाविद्यालयों के लगभग 120 छात्र छात्राओं ने भाग लिया । श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में ज्योति बाला, सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी ऊना प्रथम स्थान पर, हिमांशु शर्मा, कुसुम शर्मा राजकीय तारिणी संस्कृत महाविद्यालय सोलन द्वितीय स्थान पर तथा सुनिधि शर्मा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार बिलासपुर, व सक्षम राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली शिमला संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे । निबंध प्रतियोगिता में मीनाक्षी सिंग्टा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन प्रथम स्थान पर, दीक्षा सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्याल डोहगी ऊना दूसरे स्थान पर, रोहित शर्मा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन व साहिल शर्मा श्री शक्ति महाविद्यालय नैना देवी बिलासपुर संयुक्तरूपसे तृतीय स्थान पर रहे ।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नम्रता उप्पल राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदर नगर मंडी प्रथम स्थान पर व हर्ष शर्मा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन दूसरे स्थान पर व आर्यन शर्मा श्री लाल देवी अन्नपूर्णा संस्कृत महाविद्यालय कुल्लू तीसरे स्थान पर रहे । निर्णायक के रूप में डॉ विवेक शर्मा एवं डॉ रणजीत कुमार केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला व डॉ मनोज शैल संस्कृत अध्यापक उच्च विद्यालय तथा अमनदीप संस्कृत अध्यापक राजकीय माध्यमिक पाठशाला कस्बा कोटला उपस्थित रहे ।
सहायक निदेशक श्रीमती कुसुम संघांईक ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कृत भाषा को सरकार ने द्वितीय राजभाषा घोषित किया है । भाषा संस्कृति विभाग संस्कृत विभाग के उत्थान व प्रचार के लिए प्रयासरत है । इसी के चलते श्री माँ संस्कृत महाविद्यालय सभागार में दो दिवसीय संस्कृत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । दूसरे दिन का कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। पहले सत्र में संस्कृत कवि सम्मेलन व दूसरे सत्र में संस्कृत में नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।