Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर
पंजाब Trending

सजा पूरी कर चुके सिंहों की तत्काल रिहाई की मांग

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पिछले महीने से बंदी सिंहों की रिहाई के लिए मोहाली में चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे में पूरे पंजाब में से लोग शमूलियत कर रहे है। इसी के चलते रविवार को जीरकपुर के पटियाला रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से एक जत्था काफिले के रूप में, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और किसान यूनियन पुआद के नेता शामिल थे, कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थन में मोहाली के लिए रवाना हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए नेताओं ने कहा कि जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए प्रदेशभर से मांग की जा रही है लेकिन सजा पूरी कर चुके सिंहों को रिहा न कर केंद्र सरकार अपने वादे से भाग रही है। जिस कारण पूरे सिख जगत में मोदी सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि समय की सरकारों ने हमेशा मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है, सरकारें बलात्कारियों और हत्यारों को पैरोल और रिहाई दे सकती है लेकिन अपने अधिकारों के लिए लड़ने वालों को कभी न्याय नहीं देती। उन्होंने कहा कि जीरकपुर से युवा और किसान एक बड़े काफिले के रूप में मोर्चे में शामिल होने जा रहे है और जब तक मोर्चा जारी रहेगा, जीरकपुर की संगत की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह तन, मन और धन से कौमी इंसाफ मोर्चे का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और जथेबंदी सरकार की धक्केशाही के खिलाफ़ लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में मीटिंग कर चुके है।

0 Comments