Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

सट्टा लगाने के आरोप में दो काबू, मामला दर्ज।

Read in:Hindi

लालड़ू, कृतिका:
लालड़ू पुलिस ने धड़ा सट्टा लगाने के आरोप में दो व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान रणजीत कुमार निवासी बड़ी धेल, अंबाला व प्रमोद कुमार वासी विश्वकर्मा कॉलोनी पिंजोर, पंचकूला के तौर पर बताई है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि सरसीणी के निकट एक ढाबे के पास व्यक्ति लोगों को धड़ा सट्टा लगाने पर एक रुपए के 80 रुपये देने का लालच दे रहा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर दो व्यक्तियों को काबू किया है। जिनके पास से हजार पर बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।