Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

सड़क हादसे में दो महिलाओं व बच्चे सहित चार घायल

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप:
अबोहर- फाजिल्का सड़क मार्ग पर बुर्जमुहार चौक के निकट खड़े ट्राले से टकरा जाने के कारण मोटरसाइकिल चालक व उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाए व एक बच्चा घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां डॉक्टरों ने मोटरसाइकिल चालक व बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया जबकि दोनों महिलाओं की हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार जवाहर कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार अपनी मां अनीता देवी पत्नी रामजीवन, पत्नी रेनू व बेटे जैसन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से बाजार की तरफ आ रहा था। जब वे लोग गुलमोहर चौक में पहुंचे तो उसका मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रोले से जा टकराया। इस टक्कर में चारों घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां डाक्टरों ने राजेंद्र व उसके बेटे जैसन की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जबकि अनीता व रेनू की हालत स्थिर बताई जा रही है।