Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत
पंजाब Trending

सप्ताहभर में 258 नशा-तस्कर 41 किलो हेरोइन, 13.55 किलो अफीम, 53 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग के बीच पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) के तहत पिछले सप्ताह में राज्यभर में नशों का कारोबार कर रहे 31 व्यावसायिक समेत 194 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर 258 नशा-तस्करों/आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस ने 41.26 किलो हेरोइन, 13.55 किलो अफीम, 53.25 किलो गांजा, 4.81 क्विंटल चूरा पोस्त भी बरामद की है। और फार्मा ओपिओइड की 5.28 लाख टैबलेट्स/कैप्सूल्स/इंजेक्शन्स/ शीशियों के अलावा उनके कब्जे से 20.48 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह एनडीपीएस मामलों में 15 और घोषित अपराधियों (पीओज़)/भगोड़ों को गिरफ्तार करने के साथ 5 जुलाई, 2022 को पीओज़/भगोड़ों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान शुरू होने के बाद से गिरफ्तारियों की कुल संख्या 623 तक पहुंच गई है।
आईजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने चीनी पतंग की डोर का व्यापार करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और 176 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने के बाद 10,269 चीनी डोर के बंडल बरामद किए गए हैं और इस खतरनाक चीनी डोर को बेचने में शामिल 188 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस चीनी डोर को खरीदने एवं बेचने में शामिल पाए गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
जि़क्रयोग्य है कि पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने सभी सी.पीज़/एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दी थीं कि वह हरेक मामले, ख़ास तौर पर नशों की बरामदगी से जुड़े मामलों की बारीकी से पड़ताल करें, भले ही उनसे मामूली मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी हुई हो। पुलिस प्रमुखों को गिरफ्तार किए गए सभी नशा-तस्करों की संपत्ति को प्रभावी ढंग से ज़ब्त करने के भी निर्देश दिए, ताकि उनकी अवैध कमाई ज़ब्त की जा सके।

0 Comments