Monday, 20 April 2026
Breaking News
श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी
पंजाब Trending

समाज सेवी ने लगाए काऊंसिल अधिकारियों पर लगाए मिलीभगत के आरोप

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
बलटाना क्षेत्र में बीते कुछ दिन पहले सैनी विहार फेस 4 में समाज सेवी प्रताप राणा कि शिकायत पर कलोनाइनर द्वारा जोड़ा गया पानी का अवैध कनेक्शन काट दिया गया था, जिसके बाद कलोनाइजर द्वारा धक्केशाही करते हुए कुछ दिन बाद अवैध पानी का कनेक्शन फिर से जोड़ दिया है, यह कहना है समाज सेवी प्रताप राणा का। प्रेस वार्ता दौरान प्रताप राणा ने आरोप लगाए कि कलोनाइजर पिछले 20 सालों से बलताना क्षेत्र में अवैध रूप से कलोनीयां काट रहा है। राणा ने बताया कि यह कलोनाइजर पिछले 20 साल से अधिकारियों से मिलीभगत कर नजायज तरीके से काम कर रहा है। जिसके खिलाफ कार्रवाई करने कि बजाए अधिकारी उसका साथ देने लग जाते हैं। राणा ने बताया कि राम विहार, वैशाली इंकलेव ओर सैनी विहार 4 के पीछे से निकलते सुखना चौ की जमीन में 20- 20 फीट मिट्टी कि भरत डालकर ओर सुखना चो कि जमीन में लगे पेड़ काट कर कब्जा कर लिया है। प्रताप ने बताया कि उसने इसकी शिकायत विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को दी थी, जिसके बाद 26 मई को कनेक्शन काट दिया था जिसके दो दिन बाद ही राजिंदर सैनी ने अपने गुंडे भेजकर उसको घर से बुलाकर कहा कि हम कनेक्शन जोड़ने जा रहे हैं अगर हिम्मत है तो वहां आजा। जाते जाते उसे जान से मारने कि धमकियां भी दी, जिसकी शिकायत बलटाना चौकी में कर दी गई है, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। राणा ने बताया कि उसने जब इओ वर्मा से बात की तो उन्होंने टाल मटोल कर दिया।

हमने कनेक्शन नहीं जोड़ा, क्लोनी के लोगों ने जोड़ा होगा उनसे पूछो। मैंने उसे कोई धमकी नहीं दी आपके पास या उसके पास कोई प्रूफ है धमकी देने का तो बताओ।
— रजिंदर सैनी, कलोनाइजर सैनी विहार फेस 4

दुबारा कनेक्शन यदि जोड़ा गया है तो मैं कल ही नगर काऊंसिल जीरकपुर को लिखित चिठ्ठी के जरिए कार्रवाई करने के देश दे दिए जाएंगे।
—परमिंदर सराओं, डिप्टी डायरेक्टर नकाए विभाग पंजाब।