Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल ब्रांच मेंं लोग भलाई स्कीमों बाबत सेमिनार आयोजित

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप कुमार:
पंजाब कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की चेयरपर्सन कम जिला सेशन जज जतिन्दर कौर, अथॉरिटी के सचिव कम सीजेएम अमनदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर अबोहर कानूनी सेवाएं अथारिटी के चेयरमैन कम एसडीजेएम अनीश गोयल के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल ब्रांच में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा भारत सरकार व पंजाब सरकार द्वारा लोग भलाई स्कीमों की जानकारी बाबत सेमिनार आयोजित किया। जिसके मुख्य मेहमान लोक अदालत के सदस्य सेवानिवृत्त एसडीएम बीएल सिक्का, विशेष मेहमान अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज, पीएलवी नरेश कंबोज (फ्रंट ऑफिस अबोहर) थे। सेमिनार की अध्यक्षता स्कूल केे मुख्यध्यापक वीरेंद्र प्रताप कंबोज ने की।
श्री सिक्का ने कहा कि सरकार द्वारा मिस्त्रियों, मजदूरों, पलंबरों, तरखान, वैल्डर, इलेक्ट्रीशियन, सीवरेजमैनों, पेंटरों, सड़क बनाने वाले आदि लोगों केे बच्चों को वजीफे व अन्य लाभ मुहैया करवाए जाते हैं। श्री सिक्का ने कहा कि पहली कक्षा से उच्च कक्षा तक वजीफा तीन हजार से 70 हजार रूपये तक का वजीफा दिया जाता है। लड़की की शादी केे लिए 51 हजार रूपये शगुन स्कीम में दिए जाते हैं। लड़की केे जन्म पर 51 हजार रूपये की फिक्स राशि जमा करवाई जाती है।
एडवोकेेट देसराज कंबोज ने कहा कि दुर्घटना में मृत्यु होने की सूरत में चार लाख रूपये का बीमा, कुदरती मौत होने पर दो लाख रूपये का बीमा, 100 प्रतिशत अपंग होने पर 4 लाख रूपये का बीमा, खतरनाक बीमारियों केे ईलाज केे लिए एक लाख रूपये की सहायता सरकार द्वारा दी जाती है। पीएलवी नरेश कंबोज ने कहा कि जिला बाल सुरक्षा यूनिट द्वारा स्पोंसरशिप स्कीम के तहत एक परिवार में 18 वर्ष से कम आयु वाले दो बच्चों को दो हजार रूपये प्रति महीना प्रति बच्चा दिया जाता है। इसके अलावा अंतर जातीय विवाह स्कीम के तहत डेढ़ लाख रूपये की सहायता दी जाती है।
स्कूल के मुख्यध्यापक वीरेंद्र प्रताप कंबोज ने विद्यार्थियों व अध्यापकों से लोग भलाई स्कीमों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की अपील की। अथारिटी द्वारा स्कूल के मुख्यध्यापक, अध्यापकों, विद्यार्थियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यापक आशीष कुमार, परविंदर सिंह, मैडम अर्चना मोंगा, सुखजिंदर कौर, विनीता रानी, जसवीर कौर, कमलप्रीत कौर ने कानूनी अथॉरिटी द्वारा जागरूकता मुहिम का संदेश जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की अपील की। अथारिटी द्वारा सरकार की लोग भलाई स्कीमों का लिटरेचर भी वितरित किया गया।