Wednesday, 10 June 2026
Breaking News
आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन
हिमाचल

सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने को वचनबद्ध: परमार

Read in:Hindi

पालमपुर, (विजयेन्दर शर्मा) विधानसभा अध्यक्ष, आइटीआइ गढ़ में 14वीं ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
चार दिनों तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जिला की 18 आईटीआई से 433 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 6 से 8 जून तक महिला वर्ग के लिये आयोजित प्रतियोगिता में 10 आईटीआई की 198 महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेलें हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इससे इंसान मानसिक और शरीर रूप में स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खेलों से जहाँ छात्र नशे इत्यादि से दूर रहते हैं वहीं अनुशासन की भंवाना आता है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिये वचनबद्ध है वहीं खेल अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान निर्माण के लिए 3 करोड रुपए की राशि व्यय की जा रही है जिसमें 10 लाख रुपए से खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 लाख की लागत से मैदान निर्माण के लिये 10 करोड़ 30 लाख रुपये व्यय गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन और खेलों को बढ़ावा देने के लिए 7 करोड़ 39 लाख रुपये जारी किये गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आईटीआई गेट मैप चार अतिरिक्त विषय आरंभ किए जा रहे हैं जिनमें मकैनिस्ट, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशन तथा कोपा हैं। उन्होंने आईटीआई गढ़ में बेहतर खेल मैदान निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा आईटीआई प्रबंधन को सफल खेल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दिया उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यहां महिला वर्ग तथा पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय खेलों का आयोजन बेहतर तरीके से हुआ है।
प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप (खेल) का खिताब आईटीआई शाहपुर तथा एथलेटिक्स में आईटीआई बैजनाथ के नाम रहा। वॉलीबॉल में विजेता आईटीआई शाहपुर विजेता आईटीआई नूरपुर उपविजेता रही, कबड्डी में विजेता आईटीआई बडोह तथा उपविजेता आईटीआई पालमपुर रही, खो खो में विजेता आईटीआई रझूं तथा उपविजेता आईटीआई शाहपुर रही बास्केटबॉल में विजेता आईटीआई शाहपुर तथा उपविजेता आईटीआई गढ़ जमुला रही जबकि बैडमिंटन में विजेता आईटीआई शाहपुर तथा उपविजेता आईटीआई नूरपुर की टीम रही।