Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में बी.डी.पी.ओ. गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने ब्लॉक ममदोट, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सरबजीत सिंह को इलाके के सरपंचों से रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम बीडीपीओ को जांच के उपरांत रिश्वतें लेने का दोषी पाए जाने के बाद गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि ब्लॉक ममदोट के गाँव कोठे किल्ली वाले के सरपंच पिप्पल सिंह, गाँव मुहम्मद ख़ान नियाजियां के सरपंच परगट सिंह, गाँव गट्टी मस्तान नंबर 2 के सरपंच अनोख सिंह, गाँव चक्क अमरीक सिंह वाला की सरपंच परमजीत कौर के पति गुरबचन सिंह, गट्टी मस्ता नंबर-01 गाँव के सरपंच सरजीत सिंह और गाँव कोट बिशन सिंह मानावाला के सरपंच परमजीत सिंह ने तफ़तीशी अफ़सर के आगे बयान दिया कि उक्त बी.डी.पी.ओ. ब्लॉक की पंचायतों के काम करवाने से पहले और काम मुकम्मल होने के बाद उनसे रिश्वतें लेता था। उन्होंने आगे और आरोप लगाया कि यदि उसे रिश्वत नहीं दी जाती थी तो वह गाँव के कार्यों सम्बन्धी मंज़ूरियां देने में देरी करता था।
पड़ताल के दौरान रिकॉर्ड में यह भी सामने आया कि गाँव बस्ती दूला सिंह में ज़ीरो लाईन पर किए गए कार्यों की अदायगी करने के बदले सरपंच जसवंत सिंह ने उक्त बीडीपीओ सरबजीत सिंह के मोबाइल पर अपने आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के खाते से गूगल पे के द्वारा दो बार क्रमवार 30,000 रुपए और 5,000 रुपए रिश्वत ट्रांसफर किए थे। उक्त सरपंच ने आगे यह भी दोष लगाया कि उसने हाल ही में गाँव में विकास कार्य मुकम्मल करने के बदले बीडीपीओ के उसी खाते में 10 हज़ार रुपए और ट्रांसफर किए हैं।
उक्त शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वह डर और मजबूरी के चलते अब तक उक्त अधिकारी को रिश्वतें दे रहे थे, परन्तु अब वह रिश्वत देकर काम करवाना नहीं चाहते। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को सबूत के तौर पर किए गए भुगतानों और बैंक खाते के विवरणों के स्क्रीनशॉट भी जमा करवाए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सरपंचों से रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन उक्त बी.डी.पी.ओ. के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस सम्बन्धी आगे की जांच जारी है।

0 Comments