Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

सरस मेला हुआ सम्पन्न, करीब 72 लाख रुपये की हुई बिक्री

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
सेक्टर 34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय के अधीन रुरल लाईवलीहुड मिशन द्वारा आयोजित किया जा रहा 12 दिवसीय सरस मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। मेले में मंत्रालय ने ग्रामीण उद्यमी महिलाओं को एक बेहतरीन तल प्रदान करवा उन्हें सशक्त करने का प्रयास किया था। मेले में लगभग एक सौ स्टालो पर इन उद्यमी महिलाओं ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया था। आयोजकों के अनुसार मेले इन उद्यमियों ने लगभग 72 लाख रुपये तक की सेल की। भाग ले रहे प्रदशर्नीकारों ने भी मेले में किये गये व्यापार पर अपनी संतुष्टि जताई। रामपुर के विकलांग सेल्फ हेल्प ग्रुप के लेखराज ने बताया कि मेले में उन्होंने लगभग डेढ़ लाख रुपये तक व्यापार किया और तीन बार सामान मंगवाया। उत्तराखंड के नैनीताल से आई प्रीति रिनी ने बताया कि चंडीगढ़ वासियों को हस्त निर्मित उत्पादों की कद्र है इसलिये उन्हें अच्छी खासी सेल हुई है। वहीं दूसरी ओर मेले के एक अन्य आर्कषण फूड फेस्टिवल के दौरान स्थानीय लोगों ने हिमाचल के पारम्परिक व्यंजनों का स्वाद लिया। प्रदेश के लगभग सभी जिलों की महिलाओं ने धाम सहित अन्य व्यंजनों को परोसा। मेले के अंतिम दिन मिशन की निदेशिका कल्याणी गुप्ता ने भाग ले रही उद्यमी महिलाओं को ईनाम और सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया।