Thursday, 23 April 2026
Breaking News
'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज
हिमाचल

सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आह्वान

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के सभी सदस्यों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक, ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा (सेवानिवृत्त) ने राज्यपाल के कोट पर सशस्त्र सेना का झंडा लगाया।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने सभी नागरिकों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने और सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए कार्य व सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक भारतीय सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित है। देश के सैनिक कठिन परिस्थितियों के समय और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान देश व नागरिकों की मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों का गौरवशाली इतिहास रहा है। सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों ने देश की सेवा करते हुए जो बलिदान दिया है, वह उल्लेखनीय है।
उन्होंने कहा कि मैं इन सैनिकों के साहस और समर्पण को सलाम करता हूं और देश के लिए उनकी वीरता और सेवा के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वीर सपूत हमारे सशस्त्र बलों का गौरव हैं इसलिए यह और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम सभी इस नेक काम के लिए उदारता से योगदान दें।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा (सेवानिवृत्त) ने राज्यपाल को भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, उनके आश्रितों और सेवारत सशस्त्र बल कर्मियों के कल्याण के लिए विभाग द्वारा किए गए प्रयासों और पहलों के बारे में जानकारी दी।