Sunday, 19 July 2026
Breaking News
डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत
पंजाब Trending

सिविल अस्पताल बठिंडा का मेडिकल अफ़सर और सफ़ाई सेवक 5,000 रुपए रिश्वत लेते काबू

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान सिविल अस्पताल बठिंडा में तैनात डॉक्टर नरिन्दरपाल सिंह मेडिकल अफ़सर और राम सिंह उर्फ टीनू नाम के सफ़ाई सेवक को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों को गाँव गुरूसर सहिणे वाला, जि़ला बठिंडा के निवासी निर्मल सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज बठिंडा से सम्पर्क करके आरोप लगाया है कि उक्त मुलजिमों ने एक झगड़े में जख़़्मी हुए उसके नौकर की मेडिको लीगल रिपोर्ट (एम.एल.आर.) जारी करने के बदले 12,000 रुपए की रिश्वत की माँग की थी, परन्तु 10,000 रुपए की रिश्वत देने का सौदा तय हुआ है। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त दोनों आरोपी पहले इस सम्बन्धी 5 हज़ार रुपए मौके पर ही ले चुके हैं और रिश्वत की बाकी रकम माँग रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद बठिंडा रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त मेडिकल अफ़सर और सफ़ाई सेवक को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपए की रिश्वत की दूसरी किश्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस सम्बन्धी पूछताछ जारी है।