Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

सीजीएम अमनदीप सिंह ने लिगल सर्विस अथारिटी के एडवोकेट, सदस्यों संग की बैठक

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप): अबोहर कोर्ट काम्पलैक्स में बने फ्रंट ऑफिस में लिगल सर्विस अथारिटी के सैक्टरी न्यायाधीश अमनदीप सिंह ने लिगल सर्विस अथारिटी के एडवोकेट संग बैठक कर उन्हें गाइडलान्स दी।
बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप सिंह धारीवाल उर्फ बब्बू, भैया अजय गिल्होत्रा, अमृतपाल तिन्ना, देसराज कम्बोज, श्रवण कुमार, आनंद गुप्ता, निधि बेरी व फ्रंट ऑफिस के इंचार्ज नरेश कम्बोज इस मीटिंग में मौजूद थे।  (MOREPIC1)

लिगल सर्विस अथारिटी द्वारा लोगों को फ्री एडवोकेट उपलबध करवाए जाते हैं, कोई भी व्यक्ति इंसाफ पाने के लिए वकील नहीं कर सकता वह अपना एक प्रार्थना पत्र लेकर अबोहर सब डिवीजन के न्यायाधीश अनीश गोयल को देकर अपना वकील हासिल कर सकता है, जो गरीब लोग, जिनकी पुलिस स्टेशन व अन्य दफ्तरों में सुनवाई नहीं होती तथा जो किसी प्रकार से कमजोर होते हैं, उनके लिए लिगल सर्विस अथारिटी द्वारा फ्री में वकील करवाने की सुविधा दी जाती है। जैसे कोई भी कैदी किसी केस में फस जाता है, उसके परिवार वाले उसके वकील के पैसे का इंतजाम नहीं कर सकते तो वह व्यक्ति प्रार्थना पत्र देकर लिगल सर्विस अथारिटी का लाभ ले सकते हैं।