Saturday, 25 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

सीडफार्म कच्चा-पक्का में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया सर्च अभियान

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब के डीजेपी गौरव यादव द्वारा पंजाब को नशामुक्त करने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी हैडक्वाटर व डीएसपी अबोहर कैलाश चंद शर्मा व नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई निर्मल सिंह, चौकी सीडफार्म के इंचार्ज हरमेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने सीडफार्म कच्चा व पक्का में घर-घर जाकर नशों के खिलाफ चैकिंग की। जिसके तहत पुलिस ने कुछ सफलता हासिल की है।
कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा ने बताया पिछले कि पिछले कुछ समय से इस इलाके में नशा तस्करी के मामले सामने आ रहे थे जिसके चलते आज यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। इसके उन्होंने गांवों के सरपंचों, पंचों, नंबरदारों व लोगों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।