Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

सीनियर सिटीजन एसोसिएशन द्वारा जागरूक सेमीनार आयोजित

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पेट के रोगों के माहिर डा. मोहनिश कटारिया ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ पेट की आंतडिय़ों को तंदरूस्त रखना बहुत ही लाभकारी होता है। वह यहां जीरकपुर में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन (जीरकपुर) द्वारा रायल इस्टेट क्लब में बुजुर्गों को सेहतमंद जीवन जीने के राज बताने के लिए करवाए गए सेमीनार को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमको अपने खाने-पीने की आदतों पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए, ताकि शरीर की पाचन शक्ति तंदरूस्त रह सके। उन्होंने कहा कि तली व भारी तासीर वाली वस्तुओं को खाने से परहेज किया जाना चाहिए। इसके साथ ही पानी की समर्था भी अधिक रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजाना व्यायाम की आदत इंसानी शरीर को अधिक मजबूती तथा तंदरूस्ती प्रदान करती है। इस आदत को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाकर रखना चाहिए।
कटारिया ने कहा कि समय की बढ़ती रफतार के बीच ब्लड प्रैशर, शुगर आदि को भी काबू में रखना लंबे जीवन का राज है। उन्होंने कहा कि किसी भी किस्म की घबराहट या बेचैनी वाली स्थिति का सामना करने पर तुरंत ही डाक्टरी सलाह लेनी चाहिए तथा अपने तौर पर किसी भी किस्म की दवाई का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुश रहने की आदत भी शरीर को लाभ देती है, इसलिए ऐसी आदतों को अपनाकर अपनी जिंदगी को खुशहाली से जीने योगय बनाना चाहिए।