Sunday, 19 July 2026
Breaking News
डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत
पंजाब Trending

सीमा सुरक्षा बल द्वारा सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन

Read in:Hindi

फाजिल्का, लीलाधर शर्मा:
सीमा सुरक्षा बल की 55वीं वाहिनी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ—साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खेलों के माध्यम से एकजुट करने, नेतृत्व की भावना का विकास करने एवं युवाओं को नशे के चंगुल में फंसने से रोकने के लिए सीमा चौकी सादकी के इलाके में सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
• कार्यक्रम के दौरान श्री करुणानिधि त्रिपाठी, कमांडेंट 55वीं वाहिनी ने प्राथमिक स्कूल खानवाला, बेरीवाला, मोहम्मद पीरा, चुरीवाला चिस्ती, और वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों को निम्नलिखित स्पोर्ट्स आइटम्स का वितरण किया।
• निम्न सामान प्राथमिक विद्यालयों को वितरित किए,
अ) फुटबॉल-20
ब) गोलपोस्ट नेट -04
स) स्पोर्ट्स टी शर्ट-100
द) स्किपिंग रोप-100
इ) नी कैप-48
एयर पंप-08
ग) वॉलीबॉल -12
वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों को निम्न सामान वितरित किए गए,
अ) वॉलीबॉल-16
ब) वॉलीबॉल नेट-08
स) एयर पंप-08
द) वॉलीबॉल ड्रेस (पूरे किट के साथ)-64
सीमा सुरक्षा बल के द्वारा आयोजित किए गए कार्य की स्थानीय जनता के द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम के समापन पर श्री करुणानिधि त्रिपाठी, कमांडेंट ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए गांवों में नशे के विरुद्ध अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया की नशा युवा पीढ़ी को लक्षित करके पड़ोसी देश के द्वारा किया जाने वाला षणयंत्र है। उन्होंने जोर दिया की खेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी में नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है और टीम भावना से काम करने की आदत विकसित होती है।