Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

सुधीर सूरी का कत्ल के लिए अमृतपाल को तुरंत गिरफ्तार किया जाए: सिंगला

Read in:Hindi

पटियाला, फेस2न्यूज:
शिवसेना बाल ठाकरे के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि अमृतसर में शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान सुधीर सुरी पर जो हमला हुआ है वह पूरे हिंदू समाज के लिए बहुत बड़ा घाटा है जो कभी पूरा नहीं हो सकता। सूरी हिंदू समाज में शेर थे और शेर की तरह खालिस्तानी आतंकवादियों का डटकर मुकाबला करते थे।
सिंगला ने कहा कि पंजाब में अमृतपाल नामक देश विरोधी शख्श पिछले कई दिनों से भड़कीले भाषण देकर पंजाब का माहौल खराब कर रहा था इसलिए पंजाब सरकार अमृतपाल को तुरंत गिरफ्तार कर सुधीर सुरी के कत्ल की जांच करें। सिंगला ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो रही है।
सिंगला ने कहा कि सुधीर सुरी के कत्ल के तुरंत बाद उन्हें भी व्हाट्सएप पर +966509258094 नंबर से कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई है। सिंगला ने कहा कि पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस पंजाबियों व हिन्दुओं की सुरक्षा करने में बिलकुल फेल साबित हो रही है। सुधीर सूरी पर गोली चलने वाले दोषी की गाडी पर अमृतपाल के पोस्टर और खालिस्तान ज़िंदाबाद सामग्री के साथ हिन्दू लीडर सिंगला की फोटो मिलना चिंता का विषय है।
सिंगला ने कहा कि पंजाब पुलिस किसी भी धमकी को गंभीरता से नहीं लेती और ना ही आज तक किसी भी खालिस्तानी पर धमकियां देने का कोई पर्चा दर्ज किया गया है और ना ही कोई कार्रवाई की है।